खेलो इंडिया में CG का परचम: रायपुर की किरण, बस्तर की पिंकी, बिलासपुर के कुबेर का उम्दा प्रदर्शन, जीते रजत पदक
छत्तीसगढ़ के हुनरबाज खिलाड़ियों ने ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को कई स्पर्धाओं में पदक मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के हुनरबाज खिलाड़ियों ने ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को कई स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह ने 30 मीटर में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं ओवरऑल चैंपियनशिप में कुबेर दूसरे नबंर पर रहे। आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए सीएम भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने बधाई दी है।
प्रतियोगिता में आज आयोजित हुए विमेन फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ने त्रिपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस प्रतियोगिता में बालिका फुटबॉल एकेडमी रायपुर की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने तीन गोल किए। वहीं बस्तर की पिंकी कश्यप ने एक गोल किया। फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच 12 जून को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 5000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।