फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh won silver medal in Khelo India

खेलो इंडिया में CG का परचम: रायपुर की किरण, बस्तर की पिंकी, बिलासपुर के कुबेर का उम्दा प्रदर्शन, जीते रजत पदक

Sun, 11 Jun 2023 06:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के हुनरबाज खिलाड़ियों ने ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को कई स्पर्धाओं में पदक मिले हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh won silver medal in Khelo India
खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के हुनरबाज खिलाड़ियों ने ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को कई स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह ने 30 मीटर में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं ओवरऑल चैंपियनशिप में कुबेर दूसरे नबंर पर रहे।  आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए सीएम भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने बधाई दी है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में आज आयोजित हुए विमेन फुटबॉल सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ने त्रिपुरा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस प्रतियोगिता में बालिका फुटबॉल एकेडमी रायपुर की खिलाड़ी किरण पिस्दा ने तीन गोल किए। वहीं बस्तर की पिंकी कश्यप ने एक गोल किया। फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच 12 जून को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 5000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed