फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh wife along with minor son strangled her husband to death

पति ने काम छोड़ा तो हत्या कर दी: नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने घोंटा गला, फिर कुएं में फेंक दिया शव

Sun, 27 Nov 2022 06:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

आरोपी भूरी बाई ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 9 बजे घर में ही मां-बेटे ने भंवर सिंह का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को गांव से करीब दो किमी दूर कुएं के पास ले गए। वहां शव को रस्सी से बांधा और कुएं में फेंक दिया। 

chhattisgarh wife along with minor son strangled her husband to death
पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। गला घोंटकर मारने के बाद पति को रस्सी से बांधा और कुएं में उसका शव फेंक दिया। इसके बाद थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस ने शव बरामद कर महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पति के काम छोड़ने के चलते महिला ने ये कदम उठाया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। 





पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुढ़नपुर निवासी भूरी बाई कवर (52) ने पति भंवर सिंह कवर (55) के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 22 नवंबर को उसका पति तड़के करीब 3 बजे कहीं चला गया है। इसके अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 8 बजे पुलिस को ग्राम बुढ़नपुर रोताहीखार के पास पुराने कुएं में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। कुंआ लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। 


शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे
पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलाया। उसकी शिनाख्त करवाई तो पता चला कि भंवर सिंह का था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर पर गमछा लपेटा हुआ था। इस पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम में पता चला कि उसकी गला घोंटने से मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने 24 नवंबर को गुमशुदगी में हत्या की धारा जोड़कर नए सिरे से जांच शुरू की। 
विज्ञापन




आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की
जांच के दौरान पुलिस को परिजनों के अलग-अलग बयान के चलते संदेह हो गया। भूरी बाई ने पुलिस को बताया कि भंवर सिंह ने करीब एक साल से काम करना बंद कर दिया था। इसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। घर में अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते थे। भंवर से परिवार वालों से गाली-गलौज करता था। इससे तंग आकर भूरी बाई ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर भंवर सिंह की हत्या कर दी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed