{"_id":"6104cc908ebc3e587841202f","slug":"chhattisgarh-what-did-cm-baghel-say-on-the-prohibition-of-liquor-in-the-state-know-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: राज्य में शराबबंदी पर मचा सियासी घमासान, सीएम बघेल ने इस पर क्या कहा? जानिए सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: राज्य में शराबबंदी पर मचा सियासी घमासान, सीएम बघेल ने इस पर क्या कहा? जानिए सबकुछ
Sat, 31 Jul 2021 09:38 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:38 AM IST
सार
- शराबबंदी मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे सिरे से खारिज किया
- गंगाजल लेकर शराबबंदी के लिए, नहीं बल्कि 2500 रुपये धान के समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस ने कसम खाई
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान चल रहा है। भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर ये आरोप लगाती रही है कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा झूठ बोल रही है, गंगाजल लेकर शराबबंदी के लिए, नहीं बल्कि 2500 रुपये धान के समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस ने कसम खाई थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शराबबंदी को लेकर 1 जनवरी 2022 को लेकर अशासकीय संकल्प लाया गया था, जिस पर जमकर हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
शराबबंदी को लेकर मचे बवाल पर राज्य सरकार की ओर से मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब दिया और साथ ही समितियों के बनाए जाने का जिक्र भी किया। मोहम्मद अकबर ने कहा कि शराबबंदी को लेकर राजनीतिक समिति की बैठक हुई। इसके अलावा प्रशासनिक समिति की भी बैठक हुई।
विज्ञापन
राजनीतिक समिति में भाजपा, जोगी कांग्रेस और बीएसपी से नाम मंगाए गए थे, लेकिन अभी तक उनके नाम नहीं आए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तीन समितियां गठित की गई हैं, जिनमें अलग-अलग समाज के लोग शामिल हैं।
मणिपुर, केरल समेत कई राज्यों में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई, लेकिन सफल नहीं हुई थी। वहीं कोरोना काल में जबकि सब बंद था, सैनेटाइजर और स्प्रिट पीकर लोगों की मौतें हुई, लेकिन फिर भी पूर्ण शराबबंदी के लिए अध्ययन जारी है।
इस पूरे मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर है और पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा नहीं करने वाले मुद्दे पर अटकी हुई हैं। दोनों ही पार्टियों में छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर मचे सियासी घमासान थमने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।