फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh weather, weather condition in chhattisgarh today

Chhattisgarh weather: मौसम ने बदली करवट, पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों के स्कूलों में तीन दिनों की छुट्टी

Wed, 04 Jan 2023 02:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 02:19 PM IST
सार

लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी समेत कई जिलों में ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग ठंड हवाओं से बचने के लिए व्यवस्था करते देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh weather, weather condition in chhattisgarh today
राजधानी रायपुर में छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। हल्की मध्यम बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी समेत कई जिलों में ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग ठंड हवाओं से बचने के लिए व्यवस्था करते देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बात राजधानी रायपुर की करें, तो यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर, आस-पास के इलाकों और अन्य पड़ोसी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में और भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पूरा शहर घने कोहरे से डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान गिरा
मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर से आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान गिरा हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंड हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। रायपुर में  चारों तरफ बादल छाया हुआ है। सुबह से ही धूप नहीं निकली है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। विगत दो दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। 

अंबिकापुर में 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी
 उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में शीतलहर के कारण मैनपाट से लेकर मैदानी क्षेत्र तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार दोपहर तक पूरा उत्तर सरगुजा धुंध से घिरा हुआ है। मैनपाट, सामरीपाट एवं जशपुर के पंड्रापाट क्षेत्र में सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर ने बुधवार को आदेश जारी कर 07 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया और स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।


यह आदेश बुधवार को 11 बजे जारी किया गया। आदेश जारी होते ही डीईओ के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई और स्कूल पहुंचे बच्चां को वापस भेज दिया गया। ठंड के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम हो गई थी। बलरामपुर जिले में मंगलवार को ही आदेश जारी कर 4 एवं 5 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया था। इधर, सूरजपुर जिले में भी स्कूलों में अवकाश का आदेश आज जारी होने की जानकारी दी गई है। शहरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री एवं मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी 7 जनवरी तक अवकाश
अंबिकापुर के बाद मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में भी 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के छात्रो को राहत देते हुए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर पीएस ध्रुव ने ये आदेश जारी किया है। जिले में शीतलहर और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। 





ठंड से पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन 
ठंड से पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ ठिठुर गया है। सोमवार को भी पूरे संभाग में कुछ ही घंटे धूप दिखी थी। शाम से शीत गिरने के कारण धुंध छा गया। सोमवार से ही बादल छाए रहे, जो अब तक छाए हैं। बीती रात एवं बुधवार को घने कोहरे के कारण दृष्यता 40 मीटर तक रह गई। इसके कारण वाहनां की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। दोपहर 12 बजे तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। बादलों के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शहरी क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। शीतलहरों के कारण लोगों को दिन में भी अलाव जलाना पड़ रहा है। 

संपर्कीय कोहरे का असर
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि सरगुजा संभाग में संपर्कीय कोहरे का असर है। दो अलग-अलग तापमान के हवाओं के टकराने के कारण यह प्रभाव होता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के मैनपाट, सामरीपाट व जशपुर के पंड्रापाट इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बादलों के असर के कारण न्यूनतम तापमान अब भी 6 डिग्री के करीब बना हुआ है। शीतलहरों के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। मैनपाट इलाकों में शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed