{"_id":"658a645aa3f48d01dd097143","slug":"chhattisgarh-weather-update-weather-patterns-changed-in-chhattisgarh-there-will-be-no-change-in-temperature-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की बदली दिशा, तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की बदली दिशा, तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव
Tue, 26 Dec 2023 10:58 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:58 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते नमी की मात्रा में थोड़ी कमी आई है। यही कारण है कि तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, चार दिनों के बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। इससे प्रदेश में ठंड ज्यादा बढ़ेगी। पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेशभर में नारायणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां के न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इन दिनों शहर के आउटर और ग्रामीण इलाकों में अच्छी ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही ठिठुरन भी है। इसके साथ ही शहरी इलाकों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन