फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather: today 3 October Heavy rain in many states

Chhattisgarh Weather: मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बदरा, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 03 Oct 2023 03:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Oct 2023 03:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर और सूरजपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather: today 3 October Heavy rain in many states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के प्रभाव से आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर और सूरजपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, कोरिया, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा अलग-अलग जगह पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश के आसार है। आने वाले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण मराठवाड़ा से लेकर महाराष्ट्र के मध्य भाग तक समुद्र तल से 3.1 और 3.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बीते दिनों सोमवार को राजधानी रायपुर में शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे उमस की गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed