{"_id":"65b09f4b60b9be68ec0a65b5","slug":"chhattisgarh-weather-news-mercury-will-fall-by-3-degrees-in-chhattisgarh-cold-will-increase-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में होगी बारिश
Wed, 24 Jan 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। आज बुधवार को प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिनभर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
बीते दिनों मंगलवार दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं एक-दो जगहों पर रुक-रुककर दिनभर बारिश हुई। इसके वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस ठंड में आउटर, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सुबह और रात की तरह दिन में भी ठंड लग रही है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन