{"_id":"6540a0dfe3625a7172055cc7","slug":"chhattisgarh-weather-news-cold-will-increase-further-in-chhattisgarh-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, बाजारों में सजने लगे गर्म कपड़ों के स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, बाजारों में सजने लगे गर्म कपड़ों के स्टाल
Tue, 31 Oct 2023 12:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:09 PM IST
सार
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड शुरू होने के बाद अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ी बढ़ोत्तरी की संभावना है। इससे नवंबर की पहले सप्ताह में काम ठंड पड़ने वाली है क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी इसके बाद और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड शुरू होने के बाद अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ी बढ़ोत्तरी की संभावना है। इससे नवंबर की पहले सप्ताह में काम ठंड पड़ने वाली है क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी इसके बाद और ठंड बढ़ेगी। ठंड शुरू होने के बाद बाजारों में गर्म कपड़ों के स्टाल सजने लगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बदलाव की संभावना है, लेकिन हल्की ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा बदलेगा। इससे प्रदेश में अतिक्तम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही हल्की हल्की रहेगी। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। कुछ दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने नहीं होगी। वहीं ग्रामीण समय और आउटर क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंड लग रही है।
विज्ञापन
नारायणपुर सबसे ज्यादा ठंड रहा
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ और शक्ति में दर्ज की गई है। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज की गई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंड नारायणपुर में रहा। आज मंगलवार को रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है इसके साथ ही यहां के अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।