फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Chhattisgarh remain cloudy, rain increases cloudy falling

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में छाए रहे बादल, बारिश ने बढ़ाई ठंड, बलरामपुर रहा सबसे ठंड इलाका

Mon, 22 Jan 2024 10:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 22 Jan 2024 10:11 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय आउटर इलाकों में कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Chhattisgarh remain cloudy, rain increases cloudy falling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय आउटर इलाकों में कोहरा छाया रहा। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड का असर है। लोग गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तरी नमी के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। इसके वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि प्रदेश की अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं बिलासपुर और दुर्ग में 2-2 डिग्री सामान्य अधिकतम तापमान से कम रहा।
विज्ञापन


आज सोमावर को बारिश के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसे कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही बादल छाए हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर रहा सबसे ठंड इलाका 
रविवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। 


बारिश के चलते बढ़ी ठिठुरन
राजधानी रायपुर में आज सोमवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रायपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां की अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात की तरह दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। इससे लोग गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed