फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather alert today 31 march

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ के साथ चलेंगी बौछारें

Fri, 31 Mar 2023 11:52 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 11:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। दो-तीन दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में खराब मौसम के चलते बीते दिनों जमकर बारिश हुई। ऐसे में आज भी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather alert today 31 march
छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। दो-तीन दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में खराब मौसम के चलते बीते दिनों जमकर बारिश हुई। ऐसे में आज भी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। तेज अंधड़ के साथ बौछारें चल सकती हैं। कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।  
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई एरिया में लाइट गुल रही है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। रात 8:30  से 9.30 बजे लगातार बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। रात 10 बजे के बाद लाइट आई।
विज्ञापन


बारिश के साथ तेज आंधी चली
इस वजह से कई जगह रामनवमी का जश्न फीका हो गया । बारिश के साथ तेज आंधी चली। वहीं बादल भी जमकर गरज। बिजली की गर्जना से कई जगहों पर लाइट गुल रही। इस वजह से कई जगहों पर रामनवमी के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। इस वजह से जाम के हालात बन रहे। बाद में रास्ता बहाल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिस्टम दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना 
राजधानी रायपुर के मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक, एक सिस्टम दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। यह डेढ़ किलोमीटर तक बना हुआ है। इस कारण शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें चल सकती हैं। बीते दिनों रायपुर, सरगुजा, बलरामपुर ,जशपुर ,पेंड्रा रोड, बिलासपुर ,कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ ,मुंगेली ,कवर्धा ,बेमेतरा, बिलासपुर, सूरजपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed