फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh wall of the PWD minister s bungalow fell due to rain

Chhattisgarh: बारिश से गिरी PWD मंत्री के बंगले की दीवार, पिछले साल गिरने पर इसी विभाग ने कराया था निर्माण

Mon, 17 Oct 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Oct 2022 11:01 PM IST
सार

बताया जाता है कि पिछले साल भी यह दीवार गिरी थी, जिसके बाद गृहमंत्री के बंगले के दीवार का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं, जगह-जगह पानी भरने और बत्ती गुल की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Chhattisgarh wall of the PWD minister s bungalow fell due to rain
बारिश के बाद गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब एक घंटे की बारिश में पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के सरकारी बंगले की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास नहीं था। बारिश के कारण जीई रोड पर नदी जैसा नजारा देखने को मिला। इससे शहर का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


बारिश के बाद नालों में कचरा जमा होने के चलते बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। रायपुर नगर निगम साफ़-सफाई के लिए लोगों से सालाना यूजर चार्ज भी ले रही है।  यूजर चार्ज मकानों की साइज के आधार पर तय होता है, वहीं दुकानों और अन्य संस्थानों से अलग-अलग दर से यूजर चार्ज लिया जाता है। यूजर चार्ज को लेकर सरकार और भाजपा में विवाद की स्थिति भी है।
विज्ञापन


रायपुर में गृहमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के सिविल लाइन स्थित बंगले की दीवार भरभराकर एक बार फिर गिर गई। बताया जा रहा है कि मंत्री के बंगले की दीवार एक घंटे की बारिश का सामना भी न कर सकी, जिसके बाद विभाग कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले साल भी यह दीवार गिरी थी, जिसके बाद गृहमंत्री के बंगले के दीवार का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं, जगह-जगह पानी भरने और बत्ती गुल की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई। दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। दक्षिण से बादल घिरने शुरू हुए। साढ़े तीन बजे तक ये बादल पूरे शहर पर छा गए। पौने चार बजे से साढ़े पांच बजे तक मूसलाधार बरसात हुई। इसकी वजह से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी कम हो गई थी।

बाद में देर तक रिमझिम बरसात होती रही। इस बरसात की वजह से कई जगह सड़कों पर जल भराव हुआ है। बाजारों में लोग दुकान नहीं लगा पाए। इसकी वजह से दिक्कतें बढ़ी हैं। प्रदेश में सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर यह बरसात हर जिले में हुई है। मौसम  विभाग का कहना है कि रात में बस्तर संभाग के जिलों में तेज बरसात हो सकती है। अंधड़ के साथ आई बरसात से कवर्धा सहित कई जिलों में धान की फसल गिर गई है। इसकी वजह से उनको बालियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

खाड़ी से आ रही नमी ने बनाया बरसात का माहौल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसके कारण मध्यम स्तर की बरसात की संभावना कई इलाकों में बनी हुई है। मंगलवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed