फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: video viral of child beating and doing indecent act by soldiers, department suspended

छत्तीसगढ़: सिपाहियों ने बालक के साथ की पिटाई और अश्लील हरकत, निलंबित

Wed, 14 Aug 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 14 Aug 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: video viral of child beating and doing indecent act by soldiers, department suspended
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रेलवे स्टेशन में एक संगीन मामला सामने आया है। सिपाहियों द्वारा एक बालक के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरिफ शेख ने बुधवार को बताया कि शहर के सरोना रेलवे स्टेशन में लगभग 10 वर्षीय बालक के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन सिपाहियों अनिल राजपूत, मुकेश ठाकुर और कृष्णा राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। तीनों आरक्षक वर्तमान में अलग-अलग थानों कबीर नगर, सरस्वती नगर और आमानाका थाना में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


शेख ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि गत नौ अगस्त को तीनों सिपाहियों ने सरोना रेलवे स्टेशन में एक बालक को जेबकतरा होने के आरोप में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। सिपाहियों ने बालक के साथ अश्लील हरकत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रेन में सवार एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया।

शेख ने बताया कि मंगलवार की रात को उन्होंने वीडियो देखा और तत्काल तीनों सिपाहियों को निलंबित करने का फैसला किया। सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed