{"_id":"5d5b829d8ebc3e89a076c9ac","slug":"chhattisgarh-two-laborers-killed-five-feared-trapped-in-koriya-district-s-coal-mines-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एसईसीएल की कोयला खदान में दुर्घटना, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एसईसीएल की कोयला खदान में दुर्घटना, दो मजदूरों की मौत
Tue, 20 Aug 2019 11:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान में मंगलवार को तड़के हुई दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि जिले के झिलमिली में एसईसीएल की भूमिगत कोयला खदान में मंगलवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। तड़के करीब पौने चार बजे छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना में दो मजदूरों रूप नारायण और अख्तर हुसैन की मृत्यु हो गई। खदान में कुछ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे लेकिन वे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसईसीएल, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया तथा पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।
Chhattisgarh: 2 workers killed, 4-5 workers feared trapped after a part of Jhilimili coal mines in Koriya district caves in; rescue work underway, police present at the spot.
— ANI (@ANI) August 20, 2019