फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh trader cheated of 1.44 crores in the name of coal purchase

Ambikapur: कोयला व्यापारी से 1.44 करोड़ की ठगी, 20 हजार टन कोयला खरीदी का एग्रीमेंट, मिला सिर्फ 53 लाख का

Sat, 22 Oct 2022 11:49 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 11:49 AM IST
सार

ASP विवेक शुक्ला ने बताया व्यवसायी संजय मित्तल की शिकायत पर जांच की जा रही थी। सहज विश्वास ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहित पांडेय के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh trader cheated of 1.44 crores in the name of coal purchase
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कोयला व्यापारी से 1.44 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। कोयला व्यापारी ने मध्य प्रदेश के इंदौर की एक कंपनी से 20 हजार टन कोयला खरीदने का एग्रीमेंट किया था, लेकिन उसे सिर्फ 53 लाख रुपये का ही कोयला सप्लाई किया गया। काफी समय बाद भी जब पूरे कोयले की सप्लाई नहीं मिली तो व्यापारी ने CSP कार्यालय में इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़े व्यावसायी संजय मित्तल की कंपनी मेसर्स हिंद यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड कोयला खरीद-बिक्री का काम करती है।  इसके लिए इंदौर की कंपनी सहज विश्वास ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहित पांडेय के साथ लंबे समय से कारोबार कर रही है। संजय मित्तल ने 20 हजार टन कोयला खरीदने के लिए मोहित पांडेय की कंपनी से एग्रीमेंट किया था। इसकी एवज में जून 2019 से सितंबर 2020 तक कंपनी के खाते में 1 करोड़ 97 लाख 36 हजार 972 रुपए ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन


संजय मित्तल ने पुलिस को बताया कि दोनों कंपनियों के बीच नवंबर 2019 में कोयला खरीदी को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। आरोप है कि इसके बाद मोहित पांडेय की कंपनी ने 53 लाख 14 हजार 645 रुपये का ही कोयला भेजा। शेष राशि 1 करोड़ 44 लाख 22 हजार रुपये का कोयला आज तक नहीं पहुंचा। इसके लिए उन्होंने कई बाद मोहित पांडेय से संपर्क किया। आरोप है कि न तो मोहित की कंपनी ने कोयला भेजा और न ही रुपये लौटा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed