Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh to witness increased cold, rain forecast, fog in Raipur

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: रायपुर में सुबह छाया कोहरा, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

Sun, 22 Nov 2026 02:53 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

तूफान अकवान का असर कमजोर पड़ने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। रायपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh to witness increased cold, rain forecast, fog in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तूफान अकवान के थमने के बाद अब पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास निर्मित कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है। कम दबाव की प्रणाली के कमजोर होने के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। राजधानी रायपुर में रविवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। वहीं शनिवार, 21 नवंबर को रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बिलासपुर संभाग और रायपुर का तापमान
रायपुर में शनिवार को बादलों की मौजूदगी के कारण दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री अधिक था। बादलों की वजह से दिन की अपेक्षा रात के समय अधिक ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान पूरी तरह साफ होने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं, बिलासपुर संभाग के एक-दो क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश भैसमा में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंड्रा रोड बना सबसे ठंडा शहर
छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर पेंड्रा रोड दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।


आगामी दिनों में मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं आगामी 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है। इसके पश्चात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी। आसमान साफ होने के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed