फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three naxals surrender one arrested in Bastar region Latest News Update

Chhattisgarh: तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, एक नक्सली गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 06:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jun 2022 06:29 PM IST
सार

एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक नक्सली रामलू दुर्गम (36) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three naxals surrender one arrested in Bastar region Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू (25), राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू (26) और साधु पल्लो उर्फ महेश (25) ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नक्सली रमेश जाटलुर एलओएस का सक्रिय सदस्य है, वहीं नक्सली राजेश और साधु नक्सलियों के लिए राशन, दवा एवं दैनिक उपभोक्ता सामग्री पहुंचाने का कार्य करते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत दबाव बढ़ाए जाने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक नक्सली रामलू दुर्गम (36) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान के तहत बुधवार को तोयनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब जंगल में थे तब एक नक्सली वहां से भागने लगा। बाद में जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब नक्सली रामलू से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मिलकर उन्हें सामान मुहैया कराता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से 150 मीटर कपड़ा, चार माओवादी वर्दी, 10 जिलेटिन छड़, टिफिन बम और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed