फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh son killed father in property dispute in korba

संपत्ति के लिए पिता का कत्ल: डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने मार डाला, फिर कुएं फेंका शव और कचरे से ढंक दिया

Tue, 29 Nov 2022 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मानसिकता पेशेवर अपराधी जैसी बताई जा रही है। वह दो साल पहले भी गांव के एक व्यक्ति की जान लेने के प्रयास में जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद से ही वह पिता-भाई से अलग रह रहा था। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh son killed father in property dispute in korba
पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के कुएं में फेंक दिया। घर के दरवाजे पर मिले खून के छींटों के चलते आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या के प्यास में जेल जा चुका है और कुछ समय पहले ही छूटकर आया था। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कोई गांव निवासी बहादुर सिंह (65) खेती-किसानी करते थे। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा संजय राठिया (40), फिर श्रवण और तीसरा सिकंदर। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। श्रवण और सिकंदर पिता के साथ ही किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। जबकि बड़ा बेटा संजय ग्राम घिनारा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संजय कभी-कभी गांव आता था। वह रविवार को भी घर आया था। इस दौरान बहादुर सिंह अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर काम करने गए थे। संजय घर में ही था। इस बीच बहादुर सिंह दोपहर में घर पहुंच गए। आरोप है कि संजय वहां पहले से ही डंडा लेकर खड़ा था। उसने आते ही जमीन और खेतों के बंटवारे को लेकर पिता से झगड़ा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों के बीच कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने डंडे से पिता पर हमला कर दिया। डंडे से पीटने के कारण सिर पर चोट लगने से बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपाने के लिए संजय ने उसे घर के ही कुएं में फेंक दिया। फिर बाड़ी से जाकर झाड़ियां व कचरा ले आया और उसे कुंए में डालकर बंद कर दिया। 


शाम को जब दोनों बेटे व अन्य सदस्य घर लौटे तो बहादुर सिंह नहीं दिखाई दिए। इस पर उन्होंने संजय से पूछा तो वह इधर-उधर के जवाब देने लगा। इस बीच उनकी नजर दरवाजे के पास खून के छींटों पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने कुएं से शव निकाल पोस्टमार्ट के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed