फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh six year old child kidnapping and murder in ambikapur

अगवा कर मासूम की हत्या: छह साल के बच्चे को मारकर दफनाया, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव

Sun, 27 Nov 2022 12:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 12:53 PM IST
सार

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है। यह भी सामने नहीं आ सका है कि बच्चे को किस तरह से मारा गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh six year old child kidnapping and murder in ambikapur
छह साल के बच्चे अश्वनी की हत्या कर दी गई (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में दफन मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलावाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बच्चे को कैसे मारा गया। हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


खेलने गया था, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम चंगौरी निवासी किसान जयपाल का छह साल का बेटा अश्वनी शुक्रवार शाम स्कूल से लौटने के बाद खेलने गया था। काफी देर होने के बाद भी जब नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर आसपास के ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में लगे रहे। परिजनों ने अश्वनी के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। 
विज्ञापन




खेत से मिट्टी हटाई तो दिखा बच्चे का पैर
अगले दिन शनिवार दोपहर जब परिजन और ग्रामीण बच्चे को तलाश रहे थे, तो एक जगह पर ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई दी। इस पर उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीणों ने वहां से मिट्टी हटाई तो बच्चे का पैर नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में एएसपी विवेक शुक्ला सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। धौरपुर तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही मामले का करेंगे खुलासा
सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बच्चे की हत्या के बाद शव को ऐसे स्थान पर दफनाया गया था, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना नहीं होता। उन्होंने बताया कि, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई हैं। पुलिस जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed