{"_id":"59f850d44f1c1b3c3d8b4784","slug":"chhattisgarh-sex-cd-row-journalist-vinod-verma-sent-to-judicial-custody-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सीडी विवादः पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सीडी विवादः पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की अदालत ने पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वर्मा को अश्लील सीडी कांड में ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वर्मा के अधिवक्ता फैजल रिजवी ने मंगलवार को बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भावेश कुमार वट्टी की अदालत ने आज पत्रकार विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रिजवी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने वर्मा को अदालत में पेश किया। जहां पुलिस ने वर्मा के लिए 14 दिनों के न्यायिक हिरासत की मांग की।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष कहा है कि इस मामले में उगाही के लिए धमकी का अपराध भी पंजीकृत हुआ है, लेकिन इसके साक्ष्य नहीं हैं। अत: उनके मुवक्किल को रिहा किया जाए।
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने पत्रकार विनोद वर्मा को इस महीने की 27 तारीख को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।