{"_id":"5f2b833e8ebc3e4add1aaf82","slug":"chhattisgarh-security-forces-killed-a-female-naxalite-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया
Thu, 06 Aug 2020 09:42 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसुलनार गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब इसुलनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब नक्सली वहां से भाग गए तब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। सुरक्षाबलों ने वहां से एक महिला नक्सली का शव, एक 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान देखे हैं। इससे प्रतीत होता है कि इस घटना में कम से कम तीन से चार नक्सली हताहत हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के प्लाटून नंबर 11 से जुड़े होने की संभावना है। सुरक्षाबल क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान पर हैं।