फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh second best performing state award under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार

Fri, 18 Apr 2025 08:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 08:38 PM IST
सार

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है।

विज्ञापन
Chhattisgarh second best performing state award under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज शुक्रवार को सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य के मोहला - मानपुर- चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।  
विज्ञापन


Read More: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को  तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि के करकमलों यह सम्मान आज छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से  संयुक्त संचालक  बीके मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी नीरज शाह ने प्राप्त किया। इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर  तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो ने बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read more: 'पर्यायवाची की तरह है करप्शन और कांग्रेस': नेशनल हेराल्ड मामले में सीएम साय ने कहा- इलाज कराये गांधी परिवार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा  है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने हेतु जारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed