'पर्यायवाची की तरह है करप्शन और कांग्रेस': नेशनल हेराल्ड मामले में सीएम साय ने कहा- इलाज कराये गांधी परिवार
CM vishnudeo Sai on National Herald case: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदेशभर में उग्र आंदोलन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामले में सीएम साय ने कहा कि मामले में ईडी की ओर से अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना, घोटाले में पूरी तरह से उसकी संलिप्तता को दर्शाता है।
Read more: Raipur: बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म; सीएम साय से मुलाकात के बाद बनी बात
इस मामले में सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्टीट कर लिखा कि 'करप्शन और कांग्रेस, ये पर्यायवाची शब्द जैसे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में भी जिस तरह के संस्थागत घोटाले और धोखाधड़ी किए गए, उसका सच जनता के सामने आ चुका है।
Read More: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार
मामले में ED द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना, घोटाले में पूरी तरह से उसकी संलिप्तता को दर्शाता है।
भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों के काम में बाधा डालने की कोशिश या इसके विरुद्ध सड़क पर आना यह साबित करता है कि कोर्ट में इनके पास अपनी सफाई में कहने को कुछ नहीं है। कांग्रेस को यह पता है कि आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य पुख्ता हैं।
गांधी परिवार को अब यह मान लेना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे मामलों में बचाव की कोशिश कोर्ट में करना चाहिये, न कि सड़क पर। वैसे भी सबको यह पता है कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार फिलहाल अभी भी जमानत पर है। उन्हें कानूनी उपचार का सहारा लेना चाहिये। अनावश्यक प्रोपेगेंडा करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।'
करप्शन और कांग्रेस, ये पर्यायवाची शब्द जैसे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में भी जिस तरह के संस्थागत घोटाले और धोखाधड़ी किए गए, उसका सच जनता के सामने आ चुका है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 18, 2025
मामले में ED द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जाना, घोटाले में पूरी तरह से उसकी संलिप्तता को दर्शाता है।…