फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: SDM has launched lathi charge on children demanding development from CM

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विकास की मांग कर रहे बच्चों पर एसडीएम ने किया लाठीचार्ज 

Fri, 07 Sep 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: SDM has launched lathi charge on children demanding development from CM

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार इलाके में सड़क की मांग को लेकर कुछ स्कूली बच्चे धरना दे रहे थे। जिस सड़क पर बच्चे धरना दे रहे थे उसी सड़क से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा निकलने वाले थे। बच्चों को धरने पर बैठा देख एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल ने हटने के लिए कहा और छात्रों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। 

विज्ञापन


बलौदाबाजार इलाके की इस घटना के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद से पुलिस की इस हरकत को लोगों ने शर्मनाक बताया है।  लोगों ने एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बच्चों के प्रदर्शन को देखकर एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को गुस्सा आ गया। पहले तो तीर्थराज अग्रवाल ने मौके पर मौजूद फोर्स को बच्चों पर लाठी चार्ज करने को कहा। उसके बाद जैसे ही फोर्स मौके पर पहुंची, तो तीर्थराज अग्रवाल ने खुद पुलिस वालों के हाथ से डंडा छीनकर मौजूद छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद से एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बता दें कि तीर्थराज अग्रवाल पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को बर्बरता बताया है। इसी के साथ शैलेश एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को हटाने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed