{"_id":"62d66a4dcea2fe0dc4563dc7","slug":"chhattisgarh-rape-of-minor-girl-police-arrested-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
Tue, 19 Jul 2022 01:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:55 PM IST
सार
12 जुलाई को लड़की के परिजनों की ओर से एक शिकायत दी गई थी। बताया गया कि चार जुलाई को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ घूमने गई हुई थी। तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 साल की लड़की बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म किया था। यह घटना बीते चार जुलाई की है। इसके बाद पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, 12 जुलाई को लड़की के परिजनों की ओर से एक शिकायत दी गई थी। बताया गया कि चार जुलाई को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ घूमने गई हुई थी। तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया और बरमपुर के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखी वारदात
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छुपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस दल ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन