फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Ramlala life consecration ceremony will be shown live in all ashrams and hostels

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम-छात्रावासों में लाइव दिखाया जाएगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Sat, 20 Jan 2024 05:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम और छात्रवास में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Ramlala life consecration ceremony will be shown live in all ashrams and hostels
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम और छात्रवास में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय में दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर स्थित आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले 21 जनवरी को विभाग के आश्रम, छात्रावास, प्रयास/एकलव्य विद्यालय और कीड़ा परिसर समेत अन्य सभी कार्यालयों और भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में टीवी स्कीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आश्रम, छात्रावास, प्रयास/एकलव्य विद्यालय और कीड़ा परिसर समेत अन्य सभी कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद, आरती, प्रसाद वितरण किया जाए और सायंकाल के बाद दीप प्रज्जवलित कर रोशनी, आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed