फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh:"Ramlala enjoyed rice of Chhattisgarh"; CM Sai attended Bageshwar Dham

"छत्तीसगढ़ के चावल से लगा रामलला को भोग" : बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में शामिल हुए सीएम साय

Wed, 24 Jan 2024 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार में शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh:"Ramlala enjoyed rice of Chhattisgarh"; CM Sai attended Bageshwar Dham
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में शामिल हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार में शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  आज का दिन बहुत मंगलमय है, हम सभी को बाबा बागेश्वर का दिव्य प्रवचन सुनने को मिल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि श्री रामलला को धान का कटोरा कहे जाने वाले और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से भोग लगाया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम अयोध्या भेजी गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में अभी दो महीने तक भंडारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन


  सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जायगा। इसे सुनकर बाबा बागेश्वर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना की सराहना की। बागेश्वर बाबा ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राजिम में कुंभ के स्वरूप में राजिम मेला को आयोजित करने संबंधी प्रयासों के लिए भी प्रसन्नता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed