{"_id":"6acd289d309c4ee7d3041854","slug":"diwali-gift-over-31-000-cg-farmers-associated-with-chhattisgarh-four-sugar-mills-to-receive-51-crore-bonus-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साय का दिवाली तोहफा: छत्तीसगढ़ के चारों शक्कर कारखानों के 31 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साय का दिवाली तोहफा: छत्तीसगढ़ के चारों शक्कर कारखानों के 31 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
Tue, 13 Oct 2026 10:49 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:49 AM IST
सार
इस बार छत्तीसगढ़ के किसानों की दीपावली बल्ले-बल्ले वाली होगी। उनके घरों में खुशहाली आयेगी। प्रदेश के चारों शक्कर कारखानों के 31 हजार से ज्यादा किसानों को 51 करोड़ की बोनस राशि बांटी जायेगी। क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना बोनस 355 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 प्रति क्विंटल कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
इस बार छत्तीसगढ़ के किसानों की दीपावली बल्ले-बल्ले वाली होगी। उनके घरों में खुशहाली आयेगी। प्रदेश के चारों शक्कर कारखानों के 31 हजार से ज्यादा किसानों को 51 करोड़ की बोनस राशि बांटी जायेगी। क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना बोनस 355 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। इस निर्णय से गन्ना किसानों को बढ़ी हुई दर से बोनस का लाभ मिलेगा। पेराई सत्र 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर, कवर्धा को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलेगी।
विज्ञापन
पेराई सत्र 2025-26 के लिए बोनस गणना में एफआरपी 329.05 रुपए प्रति क्विंटल का आधार लिया गया है। बढ़ी हुई दर के अनुसार 425 रुपए में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इस मात्रा पर 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि बनेगी, जिसका लाभ कारखाने को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
नवरात्रि से पहले साय सरकार का तोहफा
प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। इस आधार पर प्रदेश के कुल 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपए की बोनस राशि प्राप्त होगी। नवरात्रि से पहले राज्य सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों में हर्ष है। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। बढ़ी हुई बोनस राशि से किसानों को खेती की लागत वहन करने, समय पर कृषि कार्य कराने तथा आगामी फसल की बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन