फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ravi Kishan attacked Rahul Gandhi in Raipur: He said – if he is unable to defeat Modi, then hijacking people

रायपुर पहुंचे रवि किशन का राहुल गांधी पर हमला: बोले- मोदी को हरा नहीं पा रहे तो लोगों को कर रहे हाईजैक

Tue, 13 Oct 2026 12:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 PM IST
सार

रवि किशन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन, संसद में विपक्ष के रवैये और देश की राजनीति को लेकर रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वे बिलासपुर में गरबा महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Ravi Kishan attacked Rahul Gandhi in Raipur: He said – if he is unable to defeat Modi, then hijacking people
रायपुर पहुंचे रवि किशन मीडिया से की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे रवि किशन ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक रूप से चुनौती देने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए आम लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर देश को पीछे ले जाने का आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने करीब 65 साल तक देश पर शासन किया और अब वह भारत को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


संसद की कार्यवाही को लेकर भी उठाए सवाल
भाजपा सांसद ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को अपने कामकाज, नौकरी और जरूरी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी तीखी बयानबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरबा महोत्सव में होंगे शामिल
रवि किशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित गरबा महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के बाद उनका बिलासपुर रवाना होने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed