फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strategy to be formulated for de-addiction in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नशे पर कंट्रोल के लिए बनेगी रणनीति: एनकोर्ड की बैठक में मिले रोडमैप तैयार करने के ये निर्देश

Tue, 13 Oct 2026 09:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 09:00 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य स्तरीय समन्वय एनकोर्ड समिति की बैठक ली। इसमें राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और नशा मुक्ति अभियानों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने और व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Strategy to be formulated for de-addiction in Chhattisgarh
बैठक लेते छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य स्तरीय समन्वय एनकोर्ड समिति की बैठक ली। इसमें राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और नशा मुक्ति अभियानों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने और व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




रोडमैप बनाने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि नशा नियंत्रण के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य एवं जिला स्तर पर एनकोर्ड की बैठकें परिणामोन्मुख (रिजल्ट-ओरिएंटेड) आधार पर नियमित रूप से आयोजित हों। प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्यीय सीमाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों में नशीली पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन




मानस पोर्टल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई
इस दौरान मानस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। साथ ही 16 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 के बीच चलाए गए पाक्षिक विशेष अभियानों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  की ओर से स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और नशीली दवाओं से जुड़े अपराधियों की धर-पकड़ की जा रही है। सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एक्शन प्लान के तहत छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत ने प्रजेंटेशन के जरिए एनकोर्ड से संबंधित जानकारी शेयर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक ये रहे मौजूद
बैठक में पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed