फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh PWD minister bungalow wall fell due to rain in raipur

Raipur: बारिश में फिर गिरी PWD मंत्री के बंगले की दीवार; एक घंटे में शहर बना तालाब, पारा लुढ़का

Tue, 18 Oct 2022 11:40 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

प्रदेश में सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों को छोड़कर बरसात हर जिले में हुई है। अंधड़ के साथ आई बरसात से कवर्धा सहित कई जिलों में धान की फसल गिर गई है। इसकी वजह से उनको बालियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। 

विज्ञापन
chhattisgarh PWD minister bungalow wall fell due to rain in raipur
रायपुर में बारिश से PWD मंत्री के बंगले की दीवार गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक घंटे की बारिश में ही पानी-पानी हो गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री ताम्रध्वज साहू के सरकारी बंगले की दीवार ढह गई। शहर तालाब बन गया और जीई रोड पर नदी जैसा नाजारा देखने को मिला। बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। नाले-नालियां कचरे से पटे हुए हैं। जबकि साफ-सफाई के नाम पर मकानों के साइज के अनुसार यूजर चार्ज तय किया गया है। वहीं दुकानों और संस्थानों से भी अलग-अलग दर से वसूली की जा रही है। 
विज्ञापन



पिछले साल भी गिरी थी यही दीवार, PWD ने बनाई थी
रायपुर में सोमवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और दक्षिण से आए बादल शाम तक पूरे शहर में छा गए। फिर 3.45 बजे से 4.45 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान रायपुर के सिविल लाइन स्थित PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले की दीवार ढह गई। गनीमत रही की हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी यह दीवार गिरी थी। इसके बाद इसकी मरम्मत PWD विभाग ने ही की थी। अब दीवार गिरने से विभाग निशाने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक होती रही रिमझिम बरसात, तापमान में गिरावट
तेज बारिश और मौसम आए बदलाव के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी भी बेहद कम हो गई थी। इसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सड़कों पर कम रही। तेज बारिश तो थम गई, लेकिन रिमझिम फुहारों का यह दौर देर रात तक जारी रहा। कई जगहों पर पानी भर गया। इसके चलते कई बाजार बंद हो गए। लोगों को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा है। जगह-जगह पानी भर गया और कई इलाकों में लाइट गुल हो गई। बारिश के चलते पारा भी नीचे आ गया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसके कारण मध्यम स्तर की बरसात की संभावना कई इलाकों में बनी हुई है। मंगलवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed