Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh psc new chairman mahadev kanwade appointment

लोक सेवा आयोग में नया अध्यक्ष जल्द: राजपत्रित अधिकारी संघ ने राज्यपाल से की शीघ्र नियुक्ति की मांग

Thu, 26 Nov 2026 08:39 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Nov 2026 08:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के लिए सेवानिवृत्त आईएएस महादेव कांवड़े के नाम का प्रस्ताव राजभवन में लंबित है। राजपत्रित अधिकारी संघ ने राज्यपाल से जल्द नियुक्ति की मांग की है।

विज्ञापन
chhattisgarh psc new chairman mahadev kanwade appointment
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवड़े के नाम पर अपनी सहमति जताते हुए नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव राजभवन भेज दिया है। राजभवन से प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की संभावना है। इल बीच, प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र भेजकर आयोग में अध्यक्ष की शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने लिखा कि पद खाली रहने के कारण भर्ती, पदोन्नति और अन्य आवश्यक प्रकरणों के निस्तारण में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


राजभवन में पखवाड़े से लंबित है नियुक्ति प्रस्ताव
आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। शासन की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवड़े के नाम पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। नियुक्ति की निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रस्ताव पिछले करीब 15 दिनों से राजभवन में स्वीकृति के लिए लंबित बताया जा रहा है। राजभवन स्तर पर अनुमोदन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही नियुक्ति को लेकर आगे की औपचारिक कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग जारी करेगा आदेश
नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राजभवन का अनुमोदन जरूरी है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करेगा। फिलहाल इस संबंध में राजभवन से मंजूरी मिलने और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति और प्रशासनिक कार्य प्रभावित
इस बीच, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र  में लिखा है कि आयोग राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सांविधानिक संस्थान है। आयोग के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं में भर्ती, चयन और पदोन्नति से संबंधित प्रक्रियाओं का संपादन होता है। आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त होने से इसके कार्यों के संचालन और महत्वपूर्ण प्रकरणों के निराकरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों में विलंब से पात्र कर्मियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। समय पर पदोन्नति न मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय एवं सेवागत लाभ समय पर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed