फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Pora-Teeja festival cultural program organized at CM House Raipur

छत्तीसगढ़: सीएम हाउस में धूमधाम से मना पोरा-तीजा त्यौहार, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

Thu, 14 Sep 2023 01:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोरा-तीजा के अवसर पर आज गुरुवार को सीएम हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस त्यौहार में शामिल होने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम सपरिवार शामिल हुए।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Pora-Teeja festival cultural program organized at CM House Raipur
सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम सपरिवार शामिल हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोरा-तीजा के अवसर पर आज गुरुवार को सीएम हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस त्यौहार में शामिल होने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम सपरिवार शामिल हुए। सीएम ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और तीजा-पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन




सीएम हाउस में तीजा पोला त्यौहार मनाने महिलाएं पर बड़ी संख्या में  पहुंची। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से मंच को सजाया गया है। पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संगीत से स्थानीय कलाकारों ने समां बांधा। मधुर संगीत की धुन पर महिलाओं ने ठुमके लगाई। इसके साथ ही सुआ गीत पर भी थिरकीं।
विज्ञापन




सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमे महिलाएं
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर ने कार्यक्रम में "तोला गाड़ा गाड़ा जोहार" गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला लोक पर्व पोला का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने राज्य सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में महिलाओं के लिए क्विज कंपटिशन
इस अवसर पर पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आई महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी है। महिलाओं के लिए क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शासन की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया है। सवालों के जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें कानून संबंधी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed