{"_id":"63274693803d607d19711d6b","slug":"chhattisgarh-poona-narkom-campaign-5-naxalites-have-surrendered-sunil-sharma-sp-sukma-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया, एक 10 लाख और अन्य पर 10 हजार का इनाम था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया, एक 10 लाख और अन्य पर 10 हजार का इनाम था
Sun, 18 Sep 2022 10:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पूना नारकोम अभियान चल रहा है। अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके मद्देनजर रविवार को पांच नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। उनमें से एक पर दो लाख रुपये का इनाम था और अन्य पर 10,000 रुपये का इनाम था। एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
वहीं, बीते सोमवार को मिनपा हमले में कथित तौर पर संलिप्त रहे एक कुख्यात नक्सली ने सुकमा जिले में आत्मसमर्पण कर दिया था। वर्ष 2020 में मिनपा हमले में 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन के ‘बटालियन नंबर 1’ का हिस्सा रहे दुधि भीमा ने अमानवीय और खोखले माओवादी विचारधारा से निराशा मिलने का हवाला देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की बस से टक्कर, मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक निजी बस की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को धमतरी-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब तीनों अपने परिवार के सदस्यों से मिलने दरबा गांव जा रहे थे। बिरेझार स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गोवर्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने घायल तीनों की पहचान पुरुषोत्तम गोस्वामी (46), बलराम गोस्वामी (45) और गजेंद्र गोस्वामी (40) के रूप में की है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन