फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh politics on CGPSC: ABVP protest against bhupesh government

CGPSC पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत: ABVP और NSUI ने जमकर काटा बवाल, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की और झड़प

Thu, 18 May 2023 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 18 May 2023 07:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में CGPSC चयन को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। जमकर सियासत हो रही है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब उनके छात्र संगठन भी कूद पड़े हैं। रायपुर में जहां बीते दिनों एनएसयूआई ने पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh politics on CGPSC: ABVP protest against bhupesh government
विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में CGPSC चयन को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। जमकर सियासत हो रही है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब उनके छात्र संगठन भी कूद पड़े हैं। रायपुर में जहां बीते दिनों एनएसयूआई ने पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन कर शराब घोटाला करने का आरोप लगाया। इस दौरान NSUI ने एक ब्रीफकेस में नकली नोटों का बंडल लेकर पूर्व सीएम को देने की कोशिश की। उनका पुतला जलाकर विरोध जताया, तो आज अखिल भारतीय विद्यार्धी संगठन यानी एबीवीपी ने मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने CGPSC से परीक्षा में सीट की कार्बन कॉपी, मॉडल आंसर की ट्रांसपेरेंसी देने की मांग की। 
विज्ञापन




सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर धक्कामुक्की हुई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और CGPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी। 
विज्ञापन




वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ सीजीपीएससी परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी भी गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव कर ज्ञापन सौंपने के लिए निकले। इस दौरान एबीवीपीऔर पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। इसके बाद बूढ़ातालाब धरना स्थल पर एबीवीपी ने CGPSC परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार से छात्रों के हित मे जल्द फैसला लेने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed