{"_id":"65cdb12449e272b09a040097","slug":"chhattisgarh-politics-before-lok-sabha-elections-two-former-mla-may-join-bjp-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Politics: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायक आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Politics: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायक आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है। दोनों पूर्व विधायक आज गुरुवार शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रमोद शर्मा जेसीसीजे पार्टी से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद अब वे भाजपा का दामन थामने वाले हैं।
विज्ञापन
वहीं पूर्व विधायक विधान मिश्रा अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर पहले जेसीसीजे पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद साल 2023 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी। अब वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं ।
विज्ञापन