{"_id":"59f453bb4f1c1b79548b9962","slug":"chhattisgarh-police-on-friday-evening-booked-state-congress-chief-bhupesh-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"CD विवाद में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CD विवाद में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sat, 28 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स सीडी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
सीडी विवाद के बाद भाजपा सरकार के मंत्री राजेश मूणत ने इस मामले में राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। मूणत अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंच कर दोनों के खिलाफ केस दायर किया।
वहीं इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा को कथित उगाही और धमकी देने के आरोप में कल यूपी की गाजियाबाद पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता ने 27 तारीख को एक प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य कांग्रेस के मुखिया को फर्जी सीडी के बहाने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।
पढ़ें: FIR के महज 15 घंटे के भीतर विनोद वर्मा की गिरफ्तारी और 72 घंटे में होगी पेशी
वहीं विनोद वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत धमकी देने और उगाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।