फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested young man in murder who extorted money by posing as girl in rajnandgaon

She बन He ने कर दी हत्या: मानसी बनकर फंसाता, फिर वसूलता रुपये; मिलने बुलाया तो खुली पोल, रेत दिया दोस्त का गला

Sun, 07 May 2023 10:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 07 May 2023 10:01 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि, करीब आठ महीने पहले वह कोमेंद्र से सोशल मीडिया पर मिला था। वहां पर आरोपी ने मानसी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested young man in murder who extorted money by posing as girl in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जीवाड़े और हत्याकांड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले मानसी बनकर अपने दोस्तों को मोबाइल पर चैटिंग के जरिए फंसाता, फिर उनसे रुपये वसूलता। इसी वसूली के चक्कर में जब दोस्त ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो मामला खुल गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने चाकू से गला रेतकर दोस्त की हत्या कर दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

तीन मई को झाड़ियों में मिला था युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, मेढ़ा के विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में पांच मई को एक युवक का शव मिला था। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। शव की पहचान लालबहादुर नगर निवासी कोमेश साहू (26) के रूप में हुई। कोमेश तीन मई को दोस्त की शादी में कवर्धा के सिंगनपुरी जाने की बात कहकर निकला था। जब देर शाम तक घर ही नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे कॉल किया, पर संपर्क नहीं हो सका। उसका पता नहीं चलने पर अगले दिन चार मई को परिजनों ने चिचोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh police arrested young man in murder who extorted money by posing as girl in rajnandgaon
आरोपी से बरामद रुपये, चाकू और मोबाइल। - फोटो : संवाद
मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जांच शुरू की तो कोमेश का मोबाइल नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगा दिया। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मेढा गांव में पहुंची तो मोबाइल कोमेंद्र के दोस्त देवेंद्र सिन्हा के पास मिला। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी देवेंद्र ने ही कोमेश की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और एक लाख रुपये भी बरामद कर लिए। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मानसी साहू बनकर फंसाया
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवेंद्र ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि, करीब आठ महीने पहले वह कोमेंद्र से सोशल मीडिया पर मिला था। वहां पर आरोपी ने मानसी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। मानसी बनकर बातें करने से कोमेंद्र उसके झांसे में आ गया और प्यार करने लगा। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने कोमेंद्र से पहले डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। कुछ समय बाद आरोपी ने कोमेंद्र से फिर एक लाख रुपये मांगे। 

इस बार पैसे मिलकर देने के लिए कहे
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कोमेंद्र इस बार भी मान गया, लेकिन इस बार मिलकर देने की बात कही। इसके बाद वह पैसे लेकर मेढा गांव पहुंच गया। इस पर आरोपी देवेंद्र भी पहुंचा और कहा कि मानसी ने रुपये लेने के लिए भेजा है। आरोपी ने कोमेंद्र से रुपये मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। कहा कि, सिर्फ मानसी को ही पैसे देगा। इस पर कोमेंद्र ने मानसी के नंबर पर मैसेज किया। मैसेज का जवाब देवेंद्र ही दे रहा था। कोमेंद्र को उस पर शक हुआ तो उसने देवेंद्र से मोबाइल छीन लिया। सारा सच सामने आ गया। कोमेंद्र ने सारे रुपये मांगे और नहीं देने पर पुलिस में जाने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed