फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested three people from jharkhand in online fraud

Ambikapur: बैंक अफसर बन ठगी करने वाले झारखंड से गिरफ्तार, एटीएम अपडेट करने का झांसा दे ठगे थे दो लाख

Sat, 12 Nov 2022 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 08:12 PM IST
सार

झारखंड के देवघर एवं जामाताड़ा क्षेत्र आनलाइन ठगी के गिरोह के केंद्र बने हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व बलरामपुर पुलिस ने भी आनलाइन ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने बलरामपुर क्षेत्र में तीन ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested three people from jharkhand in online fraud
पुलिस ने झारखंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बैंक अफसर बनकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को दो अलग-अलग मामलों में झारखंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी खाता और एटीएम अपडेट करने का झांसा देकर ओटीपी पूछते और खाते से रुपए निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है। मामला सरगुजा के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मानिक प्रकाशपुर निवासी मंगलु कुजूर से किसी व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बता खाता व एटीएम अपडेट करने के नाम पर बैंक खाते से संबंधित जानकारी ले ली। उसने ओटीपी लेकर चार बार में बैंक खाते से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। मंगलु कुजूर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रेस किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम को देवघर, झारखंड रवाना किया गया। वहां से सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने आनलाइन ठगी करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल आरोपी से बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोन-पे एक्टिवेट करने के नाम पर एक लाख की ठगी
महिला से ऑनलाइन एक लाख रुपये की ठगी के एक अन्य मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 16 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मोबाइल पर कॉल आया और खुद को फोन पे का अधिकारी बताकर एक्टिवेट करने का झांसा दिया। आरोपियों ने महिला से एकाउंट प्रोसेसिंग कराकर उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये का आहरण कर लिया। 

साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले आरोपियों का लोकेशन निकाला गया तो झारखंड में मिला। सरगुजा पुलिस की विशेष टीम ने काफी मशक्कत के बाद सरगुजा पुलिस ने सचिन दास और पंकज कुमार को देवघर झारखंड से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से घटना में उपयुक्त तीन मोबाइल जब्त किए हैं। 


देवघर व जामताड़ा बने ठगी के केंद्र
झारखंड के देवघर एवं जामाताड़ा क्षेत्र आनलाइन ठगी के गिरोह के केंद्र बने हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व बलरामपुर पुलिस ने भी आनलाइन ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने बलरामपुर क्षेत्र में तीन ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। हैरत की बात तो यह है कि पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की तरह ये आरोपी भी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। दो आरोपी महज आठवीं पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed