{"_id":"5a92cbb74f1c1b05738b96f4","slug":"chhattisgarh-police-arrested-three-people-for-allegedly-printing-fake-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: फर्जी नोट छापने और चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: फर्जी नोट छापने और चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
एजेंसी, रायपुर
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को फर्जी नोट छापने और उन्हें चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों से 55,800 रुपये के फर्जी नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि क्राइम ब्रांच और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान 31 वर्षीय द्वारिका साहू, 33 वर्षीय अखिलेश ध्रुव और कुंदन धीवर के रूप में की गई है। दरअसल मोंगरा जिले में एक फोटोकॉपी करने की दुकान चलाने वाले साहू पर क्राइम ब्रांच अधिकारियों की नजर थी।
विज्ञापन
पुलिस को बाम्स डॉक्टर ध्रुव और धीवर के बारे में भी जानकारी मिली थी कि वे भी इस रैकेट में शामिल हैं और रोजाना साहू के दुकान पर जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शनिवार की शाम को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने दुकान से एक कंप्यूटर, एक रंगीन प्रिंटर, पेपर और अन्य सामान जब्त कर लिए।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने 10 हजार से 20 हजार रुपये के फर्जी करेंसी नोट चलाने की बात स्वीकार की है।