{"_id":"6395c3f300a22a4eeb2d2586","slug":"chhattisgarh-police-arrested-three-accused-of-stealing-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: दुर्ग-भिलाई से किराये पर लाते थे ऑटो, झांसा देकर बिठाते और...फिर रास्ते में छोड़कर भाग निकलते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: दुर्ग-भिलाई से किराये पर लाते थे ऑटो, झांसा देकर बिठाते और...फिर रास्ते में छोड़कर भाग निकलते
Sun, 11 Dec 2022 05:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:20 PM IST
सार
बुजुर्ग किसी तरह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी हरदीप सिंह, सोमनाथ शुक्ला और अशोक मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दुर्ग और भिलाई से किराये का ऑटो लेकर आते थे। फिर लोगों को सवारी के नाम पर बिठाते और उनका सामान चोरी करने के बाद रास्ते में छोड़कर भाग निकलते थे। आरोपियों ने 70 साल के किसान की जेब से 70 हजार रुपये चोरी किए। इसके बाद आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो और चोरी के रुपये बरामद कर लिए हैं। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लालबाग के छुईखदान निवासी रामलाल साहू पांच अक्तूबर को जिला सहकारी बैंक से रुपये निकालने के लिए आए थे। उन्होंने खाते से धान बेचकर जमा किए 70 हजार रुपये घरेलू कार्य से निकाले। उसे पैंट की पॉकेट में रख लिया और पैदल ही नंदई चौक क पहुंचे। वहां से वे घर लौटने के लिए साधन देख रहे थे और बार-बार अपनी जेब चेक करते। इसी दौरान एक युवक ऑटो लेकर पहुंचा और रामलाल साहू से पूछा कि काका कहां जाना है।
विज्ञापन
रामलाल ने सिंघोला जाने की बात कही तो ऑटो चालक ने उन्हें बिठा लिया। चालक ने अपने दो साथियों को भी सवार बताकर ऑटो में बिठाया। इसके बाद रामलाल साहू की जेब से रुपये निकाले और उन्हें रास्ते में ही उतारकर भाग निकले। इसके बाद बुजुर्ग किसी तरह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी हरदीप सिंह, सोमनाथ शुक्ला और अशोक मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन