फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested five arrested in murder case in bemetara

पुरानी रंजिश में हत्या: युवक का गला दबाया, फिर धारदार हथियार से किया वार, एक घायल; नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 10:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Mar 2023 10:06 PM IST
सार

आरोपी प्रमोद सिन्हा ने धारदार हथियार निकालकर भगउ यादव और उस पर वार कर दिया। भगउ यादव के सीने और उसकी कमर पर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां भगउ की मौत हो गई। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested five arrested in murder case in bemetara
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ एक दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी पहुंचे और गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक का गला दबाया। फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। इस वारदात में युवक का दोस्त भी घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित पांच आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बूढ़ादेव पारा के वार्ड-3 निवासी अर्जुन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, नौ मार्च की रात करीब 10.45 बजे उन्होंने अपने बेटे सदानंद को कॉल किया तो पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है।  इस पर वह अस्पताल पहुंचे। वहां देखा कि उसकी कमर पर धारदार हथियार से वार किया गया था और खून निकल रहा था। उन्होंने बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह और भगउ यादव दोनों रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास लीसा बिरयानी सेंटर पर खड़े थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान प्रमोद सिन्हा अपने साथियों गोपाल यादव, गोपी यादव, राजू यादव पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश होने की बात कहते हुए उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि राजू यादव, गोपी यादव, गोपाल यादव ने हाथ-मुक्कों से मारा, फिर भगउ यादव का गला पकड़कर दबाने लगे। इसी दौरान प्रमोद सिन्हा ने धारदार हथियार निकालकर भगउ यादव और उस पर वार कर दिया। भगउ यादव के सीने और उसकी कमर पर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां भगउ की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने टीम का गठन किया। जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी वार्ड-7 निवासी प्रमोद सिन्हा, वार्ड-10 निवासी गोपाल यादव, गोपी यादव, वार्ड-6 निवासी राजू यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हमला करने और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed