Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudeo sai Jashpur Visit, read here today programs

जशपुर और रायपुर दौरे पर रहेंगे सीएम सीएम: पूर्व सीएम के निवास पर गोवर्धन पूजा, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Tue, 10 Nov 2026 11:23 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा की जायेगी।  गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी। गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला चढ़ाया जायेगा।

 

विज्ञापन
CM Vishnudeo sai Jashpur Visit, read here today programs
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह जशपुर में रहेंगे, जहां कांसाबेल के पंगरो गांव में हाइड्रो पॉवर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे। एनआईटी रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन



प्रदेशभर में मनेगी गोवर्धन पूजा
छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा की जायेगी।  गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी। गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला चढ़ाया जायेगा।
विज्ञापन



भूपेश बघेल के निवास पर गोवर्धन पूजा आज
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर आज  गोवर्धन पूजा मनाया जायेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उनके सिविल लाइन में पूजा अर्चना की जायेगा। 

356 भोग एवं अन्नकूट भंड़ारा प्रसाद वितरण
विरंची नारायण मंदिर ब्रह्मपुरी रायपुर में दोपहर 12:00 गोवर्धन पूजा, दोपहर 1:00 बजे महाआरती और इसके बाद  अन्नकूट भंड़ारा प्रसाद का वितरण होगा। 


छठ पूजा को लेकर भोजपुरी समाज की बैठक आज
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट की ओर से आज लव कुश होटल (फर्निचर) रायपुरा, रिंग रोड, महादेव घाट रोड छठ पूजा 2026 की तैयारी को एक पत्रकार वार्ता 


अंबेडकर अस्पताल में नियमित ओपीडी़ सेवाएं आज से शुरू
अंबेडकर अस्पताल रायपुर में आज मंगलवार से ओपीडी की नियमित सेवाएं शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से दिवाली की सार्वजनिक अवकाश की वजह से ओपीडी बंद थी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवायें चालू रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed