फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested chit fund company absconding director

Rajnandgaon: चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर रायपुर से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा ठगे थे

Wed, 30 Nov 2022 02:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड माइक्रो इंवेस्टमेंट के मुख्य डायरेक्टर तरुण साहू को गिरफ्तार किया गया है। इस पर दो करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप हैं। पुलिस नियमानुसार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested chit fund company absconding director
पुलिस गिरफ्त में चिटफंड कंपनी का आरोपी डायरेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस टीम और साइबर सेल ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर तरुण साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था। उसने लोगों को माइक्रो निवेश का झांसा देकर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी। पकड़ा गया आरोपी पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड साल 2020 में जिले में अपना ऑफिस संचालित कर रही थी। इस दौरान कंपनी की ओर से लोगों को माइक्रो निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। उसकी बातों में आकर तमाम लोगों ने कंपनी में रुपये लगाए। इसके बाद आरोपी 2 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा लेकर भाग निकले। कंपनी दफ्तर में ताला देख लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


आरोपी तरुण साहू को ही पुलिस मुख्य डायरेक्टर बता रही है। पूछताछ में आरोपी तरुण ने पुलिस को बताया कि खैरागढ़ में चिटफंड कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से रकम का निवेश कराया था। इस धोखाधड़ी में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं, जो निदेशक के पद पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें से चार आरोपियों को दो साल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरागढ़-छुईखदान- गंडई की एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड माइक्रो इंवेस्टमेंट के मुख्य डायरेक्टर तरुण साहू को गिरफ्तार किया गया है। इस पर दो करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप हैं। पुलिस नियमानुसार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed