फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrestd two accused for cheating widow in the name of getting job in janjgir-champa

नौकरी लगाने के नाम पर विधवा से ठगी: झांसा देकर किश्तों में लिए 13 लाख रुपये, दो गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 07:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

आरोपियों ने ने लोहर्षी मेन रोड पर जमीन दिलाने और महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फिर जल संसाधन विभाग में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रुपये और फोन पे के माध्यम से 6 लाख 17 हजार रुपये ले लिए। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrestd two accused for cheating widow in the name of getting job in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में विधवा महिला कविता कश्यप से दो आरोपियों ने नौकरी लगाने और जमीन  बिक्री का झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी बार-बार झांसा देते और किश्तों में रकम वसूलते रहे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को रायपुर से पकड़ा है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि, ग्राम बोरदा की रहने वाली महिला कविता कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसके साथ तुस्मा निवासी बलराम राही और होरीलाल पंकज ने ठगी की है। दोनों ने लोहर्षी मेन रोड पर जमीन दिलाने और महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फिर जल संसाधन विभाग में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रुपये और फोन पे के माध्यम से 6 लाख 17 हजार रुपये ले लिए। 
विज्ञापन




कविता कश्यप ने पुलिस को बताया कि, आरोपी बलराम राही के पिता जोकि चिरमिरी में हमारे घर के पास ही रहते थे, उनका आना जाना लगा था। आरोपी बलराम ने घर आकर महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पैसा देने के बाद नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद फिर आरोपी बलराम ने जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के में नौकरी लगाने की बात कही और छह लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद भी नौकरी नही लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। उसके कुछ दिनों बाद आरोपी बलराम रोही व होरीलाल पंकज आए और जमीन खरीदने की बात कही। कहा की लोहरसी में सस्ते दामों में मेन सड़क के पास जमीन बिक्री हो रही है। लेना होगा तो बताने की बात कही। इस पर 6 लाख 17 हजार रुपये में से कुछ पैसा नगद और फोन पे के माध्यम से लिया। इस पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। एक आरोपी बलराम राही को पुलिस ने उसके घर से और होरिलाल पंकज को रायपुर से पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed