{"_id":"5ca30813bdec2214084ce7ff","slug":"chhattisgarh-police-arrest-two-naxalites-in-dhamtari-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : धमतरी में दो नक्सली गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : धमतरी में दो नक्सली गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित सामग्री बरामद
Tue, 02 Apr 2019 12:28 PM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में पुलिस ने दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करके उनके पास से लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित बैनर, पोस्टर, टिफिन बम और दूसरा सामान बरामद किया गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने अजीत मोडियाम (24 वर्ष) और रमसु कुंजाम (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब आमझार और खल्लारी गांव के मध्य में था तब उन्हें सड़क में लंबी दूरी तब बिजली का तार बिछा हुआ दिखा। नक्सली बारूदी सुरंग में विस्फोट करने के लिए ज्यादातर बिजली तार का प्रयोग करते हैं। जब पुलिस दल ने वहां छानबीन की तब दो संदिग्ध वहां से भागते दिखे। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मोडियाम के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस दल पर हमले और हत्या समेत अन्य मामले हैं। मोडियाम सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर रहा है तथा उसके सिर पर पांच लाख रूपए का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया दूसरा नक्सली कुंजाम सीतानदी एरिया कमेटी का सदस्य रहा है तथा उसके सिर पर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित है। उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमले और हत्या का प्रयास समेत पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक, चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टर तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लिए बम लगाने की कोशिश कर रहे थे जिसका समय रहते पहले ही पता लगा लिया गया। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।