फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh people welcome to vande bharat train in rajnandgaon

Rajnandgaon: वंदे भारत का छत्तीसगढ़ में वेलकम, ढोल बजाकर नाचे लोग, नागपुर में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 11 Dec 2022 03:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 03:52 PM IST
सार

रेलवे की ओर से ट्रेन में रिजर्वेशन भी शनिवार से शुरू हो गया था। IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,045 रुपये टिकट के दाम तय किए गए हैं। ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूदटव चेयर कार शामिल हैं। कुल बैठने की क्षमता 1128 है।

विज्ञापन
chhattisgarh people welcome to vande bharat train in rajnandgaon
राजनांदगांव पहुंची वंदे भारत ट्रेन का किया गया स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर रविवार दोपहर भव्य स्वागत किया गया। लोग ढोल बजा जमकर नाचे। ट्रेन पर फूल बरसाए गए। राजनांदगांव ट्रेन पहुंचने पर लोगों को दोहरी खुशी मिली। एक तो देश की सबसे तेज ट्रेन छत्तीसगढ़ के हिस्से में आई और दूसरा राजनांदगांव में इस ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया। इस खुशी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित तमाम भाजपाई भी पहुंच गए। वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलेगी।

विज्ञापन




इससे पहले वंदे भारत ट्रेन को नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। वहां से ट्रेन दोपहर करीब 1.30 बजे राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान लोग ट्रेन में भी चढ़ गए और सेल्फी ली। यह ट्रेन बिलासपुर से चलकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,  गोंदिया होते हुए नागपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसके बाद बिलासपुर से नागपुर के बीच का सफर छह घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे पहले, अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई थी। 
विज्ञापन




रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन का टाइम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके चलने से यात्रियों को बेहतर और अच्छी सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से ट्रेन में रिजर्वेशन भी शनिवार से शुरू हो गया था। IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,045 रुपये टिकट के दाम तय किए गए हैं। ट्रेन में 16 कोच हैं जिनमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूदटव चेयर कार शामिल हैं। कुल बैठने की क्षमता 1128 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed