{"_id":"648c0fb45cc13d96dd0fb8fc","slug":"chhattisgarh-patwaris-strike-end-cm-bhupesh-baghel-meet-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पटवारियों की हड़ताल खत्म; CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, जनहित में हुआ फैसला, कल से लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पटवारियों की हड़ताल खत्म; CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, जनहित में हुआ फैसला, कल से लौटेंगे काम पर
Fri, 16 Jun 2023 01:01 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। बीते दिनों हड़ताल खत्म करने के बाद सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। इसमें जनहित में फैसला लिया गया।
विज्ञापन
पटवारियों ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। बीते दिनों हड़ताल खत्म करने के बाद सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। इसमें जनहित में फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल से आम जनता, किसान और छात्रों का काम ठप पड़ा था।
विज्ञापन
पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों में दिक्कत हो रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी जरूरी काम भी ठप पड़ा था। इससे राज्य सरकार ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का एस्मा भी लगाया था। जिसका संघ ने और बीजेपी ने कड़ा विरोध किया था। एस्मा लगाने के बाद भी पटवारी हड़ताल पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
इन कारणों से ली हड़ताल वापस
पटवारियों की इस हड़ताल से किसान वर्ग, आम जनता, युवा वर्ग, विद्यार्थी और राजस्व संबंधी कार्य रुका हुआ था। इस समय शिक्षा सत्र चालू होने और रिक्त पदों की भर्ती के लिए विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। ये जरूरत की कागजात नहीं बन रहा था। वहीं किसानों वर्गों को भी काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बैस, सुदर्शन पनका और नीरज सिंह उपस्थित थे।