{"_id":"6381e45906f3db471421d220","slug":"chhattisgarh-parents-killed-six-month-old-girl-on-illicit-relationship-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां-बाप: छह माह की बच्ची के सिर पर फावड़े से किया वार, फिर पत्नी संग मिलकर तालाब में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां-बाप: छह माह की बच्ची के सिर पर फावड़े से किया वार, फिर पत्नी संग मिलकर तालाब में फेंका शव
Sat, 26 Nov 2022 03:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:33 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां-बाप ने ही अपनी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। फिर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शव बरामद किया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। अवैध संबंधों के शक में बच्ची की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी मां-बाप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक युवक ने अपनी ही छह माह की बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उसके शव को कपड़े में लपेटकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसके चलते फावड़े से वार कर बच्ची को मार डाला था। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
हत्या के बाद दर्ज कराई गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोगाटोला निवासी आत्माराम कोठारी (38) की छह माह की बच्ची 16 नवंबर को लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच 24 नवंबर को पुलिस को जोगी तालाब से कपड़े में लिपटा एक बच्ची का शव बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि सिर पर वार कर बच्ची की हत्या की गई है। इसके बाद साइबर सेल से मदद मांगी।
विज्ञापन
पूछताछ में स्वीकार किया हत्या करना
जांच के दौरान पुलिस को परिजनों पर ही संदेह हो रहा था। इस पर पुलिस ने आत्माराम और उसकी पत्नी रीना कोठारी (37) से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयानों में विरोधाभास था। इसके चलते पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में आत्माराम ने अपनी पत्नी रीना के साथ मिलकर बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पत्नी को किसी और से बात करते देख आया गुस्सा
आत्माराम ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सपरिवार खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। इसी बीच रात करीब 11 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो देखा की पत्नी रीना वहां नहीं थी। वह बच्ची को साथ लेकर कोठार में किसी आदमी से बात कर रही थी। आवाज सुनकर वह भाग निकला। आत्माराम ने जब पत्नी से उसके बारे में पूछा तो उसने कोई नहीं था कहकर मना कर दिया।
हत्या के बाद शव कपड़े में लपेटकर फेंका
आरोप है कि इसके बाद आत्माराम को गुस्सा आ गया। उसने बच्ची मेरी नहीं है कहते हुए वहां रखा फावड़ा उठाया और उसके सिर पर मार दिया। इसके चलते बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किसी को पता न चले इसके लिए रीना के साथ मिलकर बच्ची के शव को कपड़े में बांधा और अंधेरे में तालाब में जाकर फेंक आए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।