फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Panchayats get a major boost: District Panchayats will also receive a share in the Mineral Fund,

छत्तीसगढ़ में पंचायतों को बड़ी सौगात: अब जिला पंचायतों को भी मिलेगा खनिज निधि में हिस्सा, सीएम की घोषणा पर अमल

Thu, 28 May 2026 01:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 May 2026 01:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से मिलने वाली रॉयल्टी राशि में हिस्सा मिलेगा। खनिज साधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Panchayats get a major boost: District Panchayats will also receive a share in the Mineral Fund,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से मिलने वाली रॉयल्टी राशि में हिस्सा मिलेगा। खनिज साधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उस घोषणा के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायतों को गौण खनिज निधि में हिस्सेदारी देने की बात कही थी। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में यह मांग उठाई थी। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक, गौण खनिजों से मिलने वाले कुल राजस्व का 33 प्रतिशत हिस्सा पहले की तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को दिया जाएगा। शेष 67 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायतों के बीच तय अनुपात में बांटी जाएगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार 7.50 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह ग्राम पंचायत को मिलेगी। वहीं अधिक राशि होने पर जनपद और जिला पंचायतों को भी निर्धारित प्रतिशत के अनुसार हिस्सा दिया जाएगा। 50 लाख रुपये से अधिक की राशि में ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत और जनपद व जिला पंचायत को 25-25 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस निधि के उपयोग का दायरा भी बढ़ाया है। अब इस राशि से स्कूलों और अस्पतालों में पानी की सुविधा, सामुदायिक शौचालय, मुक्तिधाम, पहुंच मार्ग और वाचनालय जैसे विकास कार्य कराए जा सकेंगे। खनन प्रभावित क्षेत्रों में जिला पंचायतों को विशेष विकास कार्यों के लिए यह राशि उपयोग करने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस फैसले से गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पंचायत व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed